अपराधयूपी स्पेशलराज्य

Ghaziabad: पड़ोस में रहने वाले किशोर ने लूट ली 13 साल की लड़की की अस्मत, दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में 13 साल की किशोरी दुष्कर्म के बाद दो महीने की गर्भवती हो गई। उसे कई दिनों से बुखार था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर माता-पिता दोनों किशोरी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने किशोरी को दो महीने का गर्भ होने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। किशोरी ने पड़ोस के एक नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसके बाद पिता ने दोपहर को टीला मोड़ थाने पहुंचकर नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस नाबालिग को पकड़कर बाल सुधार भेजेगी।

एक काॅलोनी में रहने वाली किशोरी के पिता दुकान करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी को कई दिनों से बुखार था। वह मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर खिला देते थे लेकिन उससे आराम नहीं लगने पर वह पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह किशोरी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो उसमें किशोरी दो महीने की गर्भवती मिली। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत किशोरी का उपचार शुरू कर दिया। किशोरी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस के एक नाबालिग ने उसके साथ गंदा काम किया था। उसके बाद पेट में दर्द भी हुआ था लेकिन किसी को ज्यादा कुछ बता नहीं पाई थी। टीला मोड़ पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर अधिकारी हरकत में आ गए। तुरंत किशोरी के घर और परिवार की जानकारी की।

पिता ने दी शिकायत, कुछ महीने पहले किया दुष्कर्म :

टीला मोड़ पुलिस को किशोरी के पिता ने दोपहर में थाने पहुंचकर शिकायत दी। उन्होंने कहा कि पड़ोस के नाबालिग ने बेटी से कुछ माह पूर्व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इससे उनकी बेटी दो महीने की गर्भवती हो गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खोड़ा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती किशोरी ने दिया था बेटे को जन्म :

बता दें कि खोड़ा में 12 साल की किशोरी सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। पांच सितंबर को खोड़ा थाने में दो सगे भाइयों पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 30 सितंबर को दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया था कि तीसरे युवक ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया था। 30 सितंबर को किशोरी की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां से डॉक्टरों ने चार अक्तूबर को मेडिकल टीम के साथ बच्ची की हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। चार अक्तूबर को मासूम बच्ची ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। उसके बाद अगले दिन में खोड़ा पुलिस ने नवजात के पिता का पता करने के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच को भेजा था।

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को ढूंढ रहे हैं। उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। किशोरी की तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button