अपराधदिल्ली/एनसीआरनई दिल्ली

Delhi: बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर भागा एंबुलेंस चालक, शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई निशान

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास सोमवार रात को एक एंबुलेंस चालक महिला को एंबुलेंस से फेंक कर फरार हो गया। महिला बेहोश थी। प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान महिला को होश आ गया। महिला ने अपना नाम माया बताया है और अमर कॉलोनी की रहने वाली बता रही है। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस एंबुलेंस चालक और महिला के परिजनों की जांच कर रही है।

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि सोमवार रात 7:50 बजे पुलिस को कॉल मिली थी कि जेएलएन स्टेडियम के पास गेट नंबर 14 के पास एक महिला पड़ी हुई है। महिला को एंबुलेंस चालक ने यहां पर फेंका है और महिला बेहोश है। सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले।

ऐसा लगता है कि महिला ने किसी नशीली दवा या शराब का सेवन किया हुआ था। पीसीआर कॉल करने वाले युवक ने बताया कि एंबुलेंस यहां पर 15 मिनट रुकी और उसके बाद महिला को फेंक कर चली गई।  देर रात तक एंबुलेंस चालक का पता नहीं लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button