अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआर

यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर के दो सगे भाइयों की मौत परिजनों में मातम

ग्रेटर नोएडा/ सतीश शर्मा जाफराबादी। यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर के दो सगे भाइयों को एक अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में घटना के जिम्मेदार चालक का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

औरंगपुर गांव के दो सगे भाई रामपाल 50 ब्रह्मपाल 38 बाइक पर सवार होकर किसी काम से जेवर गए थे। जेवर से बुधवार की देर शाम वह गांव औरंगपुर लौट रहे थे। बताया गया जैसे ही बाइक सवार दोनों सगे भाई यमुना एक्सप्रेसवे पर फलेदा कट के समीप पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर एक्सप्रेसवे कमी और पुलिस पहुंची दोनों घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। रबूपुरा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button