अपराधदिल्ली/एनसीआरनोएडा

Fire in Noida: टीन शेड के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने के मामले बढ़ते जा रहे है। गुरुवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-138 में एक गोदाम में आग लग लगई। आग इतनी तेज थी इसे बुझाने में दो से ढाई घंटे का समय लग गया। आग से कोई जन नुकसान नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-138 के प्लाट नंबर 33 पर सोलर प्रिंट प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम में तैयार किए गए गद्दे रखे जाते थे। गोदाम गद्दों से भरा हुआ था। यहां शॉट सर्किट हुआ। जिसके बाद आग लगी। गद्दे होने की वजह से आग तेजी से फैली। गोदाम के गार्ड ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद रात करीब 1 बजे दमकल की आठ गाड़ियां एक-एक करके वहां पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पहले टीन शेड को काटा गया। इसके सीढ़ियों की मदद से ऊपर चढ़कर पानी डाला गया। जिससे आग पर काबू पाया गया। गद्दे थे इसलिए वो सुलगे नहीं इसलिए काफी देर तक पानी का डाला गया।

इस आग से कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। उसका तैयार मॉल जलकर राख हो गया। ग़नीमत रहीं कि गोदाम में कोई नहीं था। इसलिए जन नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आसपास की कंपनियों पर भी पानी के जरिए ठंडा किया गया ताकि तपिश से उसमें आग न पकड़ ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button