अपराधग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआरयूपी स्पेशल

खड़ंजे के विवाद में भोयरा में ताबड़तोड़ गोलीबारी Bjp नेता के दादा सहित कई घायल 48 पर मुकदमा तीन गिरफ्तार

रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा।डॉ. सतीश शर्मा जाफ़रावादी

ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली के भोयरा गांव में नाली खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर फायरिंग की इस घटना में भाजपा नेता के दादा सहित तीन लोग घायल हो गए 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
भोयरा में रविवार को नाली निर्माण को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार और भीष्म पाल पक्ष के बीच विवाद हुआ।  विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।इस दौरान लाठी डंडे बरसाए गए, पथराव हुआ और फायरिंग की गई। हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन नामजद व कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव भोयरा निवासी सुनील कुमार भाजपा के रबूपुरा मंड़ल अध्यक्ष हैं। उनके घर को जाने वाली गली में खडंजा का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को इसी रास्ते में नाली निर्माण को लेकर उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। उस दौरान मामला शांत हो गया। लेकिन आरोप है कि विवाद के चलते इसके कुछ देर बाद हथियारों से लैस होकर दूसरा पक्ष पड़ोसी गांव कानपुर व गोविला निवासी साथी लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने लाठी डंडे बरसाए, पथराव किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अधाधुंध फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई और लोग खुद को बचाने के लिए घरों में दुबक गए। भाजपा नेता का चचेरा भाई दीपांशु (14), दादा राम सिंह (70) व एक पड़ोसी महिला आशा देवी गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। मामला भाजपा कार्यकर्ता से जुड़ा होने के चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया घटना के बाद ज्वाइंट सीपी बब्लू कुमार, डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी अशोक कुमार व एसीपी जेवर ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव का दौरा किया। पुलिस ने हमले के आरोपी सौरव, गौरव, भीस्मपाल, रिंकू, नागेंद्र, ललीत, राजपाल, नितेश, निशांत, दीपक सहित कुल 18 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद भीस्मपाल, रिंकू व राजपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

16 साल पहले भी हुआ था विवाद  गांव में जिस रास्ते को लेकर बवाल हुआ उस रास्ते पर16 साल पहले भी इस पर खड़ंजा लगाया जाना था लेकिन आरोपी पक्ष ने उसका विरोध किया था। मामले की शिकायत भी की गई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। ब्लॉक प्रमुख के कोटे से खरंजे पर निर्माण कार्य चल रहा था। आरोपी खड़ंजे को 10 फीट चौड़ा लगाने पर अड़े थे जबकि पीड़ित पक्ष 17 फीट चौड़े रास्ते पर खड़ंजा लगाने की मांग कर रहा था। बताया गया गया है कि इसी बात को लेकर शनिवार की शाम आरोपी पक्ष ने ठेकेदार को भी धमकी दी थी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को धमकाने के लिए टोका था इससे आरोपी नाराज हो गए और जानलेवा हमला करने पर उतारू हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button