अपराधदिल्ली/एनसीआरनई दिल्ली

Delhi: सड़क पर टहल रहे पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने मारी गोली, घायल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के सदस्य और उसकी पत्नी को दो लोगों ने गोली मार दी। यह घटना बीती रात की है। घटना तब हुई जब पति-पत्नी सड़क पर टहल रहे थे।पत्नी-पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। बीती रात दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और गोली मार दी। इस हमले के बाद दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था।

अधिकारी के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल के पेट में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी की ठोड़ी चोटिल हो गई। हालांकि, दोनों अब खतरे से बाहर हैं।अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button