अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआर

रबूपुरा में पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

रबूपुरा, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली के भीकनपुर गांव के पूर्व प्रधान लखपत सिंह के 36 वर्षीय बेटे ललित की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर से मुर्गी फार्म जाने के दौरान रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर चाकू से लगभग 14 वार किए गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पूर्व प्रधान लखपत सिंह के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा ललित मुर्गी फार्म चलाता था। शनिवार रात लगभग आठ बजे ललित घर से मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था। घर और मुर्गी फार्म के बीच आरोपियों ने ललित को चाकू से गोद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और ललित को उपचार के लिए झाझर स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने किसी से रंजिश आदि की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। रविवार को ललित के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ललित की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस उसकी फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। प परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर हत्या कर शक व्यक्त नहीं किया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button