अपराधदिल्ली/एनसीआरनई दिल्ली

Delhi Crime: रोहिणी में बेटे ने कर दी मां की हत्या, कारणों की पड़ताल में जुटी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक कलयुगी लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। मामला रोहिणी जिले के केएन काटजू पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र 64 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बेटा मानसिक तौर पर बीमार है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की मां पहले टीचर थी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला जानिए

दिल्ली पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि उन्हें आज शाम 4:30 बजे एक पीसीआर कॉल आई। कॉल में बताया गया कि केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला की हत्या हो गई है। बताई जगह पर पहुंचने पर पुलिस को एक घर से 64 साल की महिला की बॉडी मिली। दिल्ली पुलिस उसे तत्काल बीएसए अस्पताल लेकर गई जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

बेटा निकला मां का कातिल

दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पता चला कि महिला की उसी के बेटे ने ही हत्या कर दी थी। आरोपी का नाम रिंकू देओल है जिसकी उम्र 38 साल बताई जा रही है। बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस इस मामले की और जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button