अपराधग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआरयमुना प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा के गांव में 25 लाख हड़प दोस्त की मौत का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर फरार बेटा गिरफ्तार

मृतक नवीन शर्मा

ग्रामीण को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले डीलर का बेटा गिरफ्तार
दनकौर/ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी।दनकौर कोतवाली पुलिस ने एक ग्रामीण को आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
घटनाक्रम के अनुसार 31 जुलाई को धनोरी खुर्द गांव में नवीन शर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले ग्रामीण ने वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर बाद में वायरल हो गया। ग्रामीण ने प्रॉपर्टी डीलर यशपाल और उसके बेटे पर प्लॉट के 25 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया था। वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पुराने मित्र प्रॉपर्टी डीलर यशपाल को ही ठहराया था।
1 अगस्त को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में प्रॉपर्टी डीलर यशपाल और उसके बेटे के खिलाफ दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में प्रॉपर्टी डीलर और उसके बेटे द्वारा मृतक के 25 लाख रूपए हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप था मृतक में प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा अपना एक साथ पर्सेंट आबादी का प्लॉट भेजा था जिसके रूपए विक्रेता से यशपाल ने ले लिए थे और मालिक नवीन शर्मा को नहीं दिए थे।
इस घटना के बाद आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसका बेटा फरार चल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के बेटे विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल फरार है। पुलिस का कहना है जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button