अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरयूपी स्पेशलराष्ट्रीय

बेसमेंट में कोचिंग, अस्पताल और व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों के लिए योगी के आदेश से मच गया हड़कंप

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी/एजेंसी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में बेसमेंट में कोचिंग अस्पताल और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में बिना मानक पूरे करने वाले कोचिंग, अस्पताल और व्यावसायिक गतिविधियों बेसमेंट में चलने वालों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। गौतम बुद्ध नगर जिले में भी कई कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, वहीं कई के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में बेसमेंट में कोचिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट करने के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लखनऊ अग्निकांड को लेकर कहा कि इस घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

पूरे प्रदेश में जांच हो : मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनपदों में अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, इसके बाद कार्रवाई की जाए। अभियान के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

पीड़ितों कोआर्थिक सहायता
उधर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड से पीड़ित मृतक के परिजनों को पांच पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर घायलों और उनके परिजनों से सीएम योगी ने अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और प्रबंधन को घायलों का समुचित इलाज करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button