अंतर्राष्ट्रीयग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरयमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशल

बेटों की शादी में बजवाया डीजे पंचायत में माफी मांगी सामाजिक बहिष्कार का फैसला हुआ वापस
ग्रेटर नोएडा/ डॉ.सतीश शर्मा जाफराबादी
ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में बेटों की शादी की रस्म में डीजे बजाने पर परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय पंचायत ने मंगलवार को वापस ले लिया। गांव में पंचायत में डीजे बजाने वाले व्यक्ति द्वारा माफीनामा स्वीकार किए जाने पर पंचायत नहीं यह निर्णय लिया है।
गांव में 27 अप्रैल को राजीव नगर ने अपने दो बेटों की घुड़चढ़ी में जमकर डीजे बजवाया था। 28 अप्रैल को गांव की पंचायत में राजीव नगर के परिवार के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा कर दी। पंचायत में निर्णय लिया था कि राजीव नगर और उनके परिवार को गांव का कोई भी व्यक्ति अपने किसी कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं देगा और ना ही उनके यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गांव का कोई व्यक्ति शामिल होगा। पंचायत के इस फैसले के बाद गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।
इस बात को लेकर मंगलवार को गांव में फिर पंचायत हुई राजीव नगर द्वारा पंचायत में माफी मांगे जाने के बाद पंचायत ने उनके सामाजिक बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया।
ज्ञात हो कि एक महीने पूर्व ही गांव की पंचायत में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। यह भी चेतावनी जारी की गई थी कि जो व्यक्ति अपनी शादी ब्याह में डीजे बजवाएगा उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button