सराहनीय कार्य के लिए दनकौर इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर को किया सम्मानित

दनकौर इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। संवाददाता दनकौर कोतवाली के निरीक्षक और वरिष्ठ उप निरीक्षक को क्राइम कंट्रोल और मानवाधिकार संगठन की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया। संगठन ने दोनों पुलिसकर्मियों को गत दिनों एक्सप्रेस वे पर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य के लिए किया है।
संगठन ने दनकौर कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार चौहान और वरिष्ठ उप निरीक्षक सोनवीर सिंह को कोतवाली परिसर में सम्मानित किया। इस अवसर पर जेवर विधानसभा अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि दनकौर पुलिस द्वारा लुटेरों को गिरफ्तार करने का जो सराहनीय कार्य किया गया है उससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस की निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग, संदीप जैन,विकास गोयल, वैभव, मयंक आदि उपस्थित रहे।



