गलगोटिया और नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय से बाइक चुराने वाले चोरों का पर्दाफाश 10 बाइक और स्कूटी बरामद

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश 10 बाइक स्कूटी बरामद
ग्रेटर नोएडा। सतीश शर्मा जाफराबादी
दनकौर पुलिस ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर सहित गलगोटिया और एनआईयू से बाइक चुराकर बेचने का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक, स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार बाइक चोर रामजी उर्फ कपिल और शोभित है। दोनों ही उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोर बाइक चुराकर उन्हें झाड़ियां में छुपा देते थे। जैसे ही बाइक बेचने का सौदा होता वह मौका देखकर लोगों को बेच देते थे।
पुलिस ने इन बाइक चोरों को एक निजी विश्वविद्यालय से सुपर अप कंट्री जाने वाले सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। चोरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने राज उगला। इसके बाद पुलिस ने इन चोरों की निशानदेही पर झाड़ियों पर छिपाकर रखी गई बाइक एयरकस्कूटी बरामद कर ली।
दनकौर कोतवाल मनोज कुमार सिंह बताया कि पकड़े गए बाइक चोर पहले एक निजी विश्वविद्यालय के वाहन चलाते थे। नौकरी छूट जाने के बाद जब वह बेरोजगार हो गए। आसपास के इलाके की उनको पहले से ही जानकारी थी। आसपास के विश्वविद्यालय के छात्रों की बाइक चुराकर वह झाड़ियां के बीच छुपाते थे। काफी दिनों से बाइक चोरों का यह धंधा चल रहा था।
।।।
क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के आसपास पिछले काफी दिनों से दर्जनभर बाइक चोरी की घटनाएं हुई थी। पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश कर रही थी। गत दिनों।एक विश्वविद्यालय के सामने से संदिग्ध अवस्था में बाइक लेकर जाते हुए दो युवक कैमरे में कैद हुए। उसके बाद पुलिस ने लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज निकाली तब कहीं जाकर पुलिस बाइक चोरों तक पहुंची।



