अपराधग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआरयमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशलस्वास्थ्य

डॉक्टर की लापरवाही से लगे इंजेक्शन से स्वास्थ्यकर्मी महिला की मौत शव रख कर किया प्रदर्शन

डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत शव रख कर किया प्रदर्शन
दनकौर/ग्रेटर नोएडा।डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के लतीपुर गांव निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी महिला की डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर लापरवाही से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए और गांव में घर के बाहर शव रखकर पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम पुलिस के समझाने बुझाने और आवश्यक कार्रवाई की आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव की अंशु पत्नी पंकज शर्मा ग्रेटर नोएडा के जिंस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी। है बुधवार को अस्पताल से लौटते समय उसकी तबीयत खराब हो गई तो वह दनकौर में बिहारी लाल स्टैंड के समीप स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गई। चिकित्सक ने अंशु को इंजेक्शन लगाया उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अंशु को दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी हालत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अंशु को मृत।घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया वह गांव में घर के बाहर ही सब रखकर धरने पर बैठ गए। गांव वालों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
कोतवाली पुलिस को चिकित्सक की पर लापरवाहित वायु का आरोप लगाकर मृतक महिला के देवर विकल्प शर्मा ने तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस ने देश शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस से नाराज होकर मृतक महिला का गांव वालों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। महिला के सबको लेकर वह गांव के बाहर बैठ गए थोड़ी देर में गांव और आसपास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीण इस मामले में अस्पताल के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घंटों तक चली ख़ासुनी में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए देने पर ग्रामीण मान गए। देर शाम परिजनों ने मृतक महिला के सब का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक महिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button