अपराधग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायूपी स्पेशल

गंगा स्नान करने जा रहे जयपुर के श्रद्धालुओं की बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कई घायल

ग्रेटर नोएडा/सतीश शर्मा जाफराबादी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में शनिवार को आधी रात के बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जयपुर के श्रद्धालुओं की बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर एक्सप्रेस वे पर यातायात को सुचारू कराया। बस में सवार होकर जयपुर के श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान करनेज रहे थे।

प्राथमिक  उपचार के बाद सभी यात्री वापस अपने घरों को लौट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 श्रद्धालु से भरी एक बस जयपुर से हरिद्वार जा रही थी आधी रात के बाद लगभग 1:00 बजे जब श्रद्धालुओं की बस एक्सप्रेस वे पर एक निजी विश्वविद्यालय के समीप पहुंची तभी अचानक बस का अगला हिस्सा सामने चल रही ट्रक से टकरा गया बस की टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। बस में सवार श्रद्धालुओं में से आधा दर्जन भर श्रद्धालुओं को मामूली तौर पर चोट आई। इस घटना में बस का चालक भी घायल हो गया। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची। घटना की सूचना पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर उनका उनका प्राथमिक उपचार कराया। उपचार के बाद सभी यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
घटना का कारण बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाना बताया गया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बस चालक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button