ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशल

दनकौर के गांव में हाईटेंशन करंट से झुलसी छात्राआईसीयू में भर्ती बिजली अफसरों पर कार्रवाई की मांग

हाई टेंशन करंट से छात्रा झुलसी छात्राआईसीयू में भर्ती
कार्रवाई की मांग
दनकौर, ग्रेटर नोएडा। डॉ सतीश शर्मा जाफराबादी

रीलखा गांव में छत पर कपड़े लेने गई 11वीं की छात्रा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल आईसीयू में इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दनकौर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। घायल छात्रा के पिता सविंदर कसाना ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी वंशिका 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार शाम को वह घर की छत पर लगी रेलिंग से कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान छत की रेलिंग से मकान से सटकर जा रही हाई टेंशन बिजली की लाइन का तार का करंट रेलिंग में उतर आया। जैसे ही छात्र ने रेलिंग से कपड़े उतारे तभी अचानक हाई टेंशन करंट से छात्रा का हाथ झुलस गया। और वह छत पर गिर जाने के कारण बेहोश हो गई। करंट की चपेट में आने से वंशिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसके दोनों हाथों समेत शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। परिजनों का आरोप है कि लाइन काफी समय से मकान की छत के बेहद नजदीक से गुजर रही है। इसे हटवाने के लिए कई बार यूपीपीसीएल के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button