अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशलसाहित्य/संस्था संवाद

दनकौर में विद्यालय की जमीन पर हो रहा था अवैध निर्माण जांच में खुलासा बच्चों के परिजनों ने डीएम से की शिकायत

विद्यालय की जमीन पर हो रहा था अवैध कब्जा जांच में खुलासा
ग्रेटर नोएडा/सतीश शर्मा जफराबादी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के बिहारी लाल इंटर कॉलेज से सटी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। राजस्व अधिकारियों की जांच में यह सामने आया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर ने गुरुवार को जांच रिपोर्ट जारी की है।
बुधवार को स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अवैध रूप से निर्माण कर रहे भू माफिया और उनके मजदूरों को मौके से खदेड़कर भगा दिया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अवैध रूप से बनाई गई चार दिवारी को तहस-नहस कर हंगामा और प्रदर्शन किया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर जैन अल्फा के कई वीडियो वायरल हुए थे।
इस मामले की स्कूल प्रबंधन ने जिले के अधिकारियों और पुलिस विभाग से शिकायत की थी। वहीं जिन लोगों के पास बैनामे में थे और जो बाउंड्री का निर्माण कर रहे थे उन लोगों ने भी अधिकारियों से शिकायत की थी। मीडिया में चर्चा में आने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी सघन और तात्कालिक जांच कराई।
एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर और रिकॉर्ड के आधार पर राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ मामले की पूरी जांच की है। एसडीएम सदर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जिस खसरा नंबर 310 पर लोगों द्वारा बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। वह निर्माण अवैध था। उक्त जमीन विद्यालय के नाम दर्ज है। जिन लोगों के पास जमीन के बैनामा और दाखिले खारिज है वह जमीन खसरा नंबर 1702/1 के हैं। उक्त खसरे की भूमि विद्यालय भवन के अंदर है।
ज्ञात हो कि 78 वर्ष पूर्व निर्मित बिहारी लाल इंटर कॉलेज क्षेत्र का एक इंटर कॉलेज है। जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने 1948 में मान्यता प्रदान की थी। विद्यालय में लगभग 2000 बच्चे पढ़ते हैं।
जिलाधिकारी सदर ने इस विवादित मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों, दनकौर पुलिस, हल्का लेखपाल और संबंधित पक्ष विपक्षी लोगों को जारी कर दी है।

परिजनों ने की जिलाधिकारी से शिकायत

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई जांच रिपोर्ट

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में स्कूल की चारदीवारी को तहस-नहस करने वाले बच्चों के परिजनों ने जिलाधिकारी से गुरुवार को शिकायत की। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और प्रिंसिपल पर बच्चों को उकसाने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों का कहना था की बाउंड्री की तोड़फोड़ के दौरान यदि कोई घटना हो जाती तो इस घटना घटना का जिम्मेदार कौन होता। जिला अधिकारी ने परिजनों को इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विद्यालय के बच्चों को किसी ने तोड़फोड़ करने के लिए नहीं उकसाया। जिस मैदान पर बाउंड्री की जा रही थी वह विद्यालय का खेल का मैदान है। उस पर जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं चल रही थी। विद्यालय के ही नहीं आसपास के क्षेत्र भर के विद्यार्थी वहां खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने और देखने आए थे। बच्चों को स्वयं ही लोगों द्वारा अवैध निर्माण की भनक लगी होगी। जिससे वह।आक्रोशित हो गए।

–महकार सिंह प्रिंसिपल बिहारी लाल इंटर कॉलेज
।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button