ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरयमुना प्राधिकरण

भट्टा गांव में किसान एकता महासंघ ने किसानों की समस्याओं पर किया विचार संगठन का किया गया विस्तार

भट्ठा गांव में सम्पन्न हुई किसान एकता महासंघ की बैठक

दनकौर/ग्रेटर नोएडा।रविवार को किसान एकता महासंघ की बैठक दनकौर के भट्ठा गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता मास्टर इंदरपाल सिंह व संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद सेकेटरी ने किया।

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया बैठक में किसानों ने आबादी व बेकलीज आदि समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया है। संगठन ने ग्रामीण व क्षेत्रीय किसानों को आश्वास्त किया जल्द ही सभी समस्याओं को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कराई जाएगी। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। जीतेंद्र चौधरी व रिंकू चौधरी युवा जिला उपाध्यक्ष,हरिसिंह को जिला संयोजक,टेक चंद जिला प्रवक्ता,सौरभ जिला सचिव,रोहित चौधरी,अंकित मलिक युवा जिला सचिव,प्रवीण शर्मा,अंकित मलिक जिला सचिव,निरंजन मलिक,धर्मपाल सिंह,व डॉ आमिर खान को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलायी गईं। इस मौक़े पर रमेश कसाना,राजबीर ठेकेदार, रवि नागर पप्पू प्रधान,अमित नागर,बलजीत हवलदार, कर्मवीर भाटी,सावित्री देवी,गजराज कसाना, बिरम सिंह,अरविन्द सेकेट्री,प्रवीण पहलवान, कपिल शर्मा,चंद्रपाल सिंह मुकेश राजपूत,मुकेश मिलक,नरेंद्र भाटी,दीपक नागर,मोनू कसाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button