ग्रेटर नोएडा के दनकौर में जेन जी का आक्रोश भड़का कॉलेज की जमीन पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जेन जी ने दनकौर में भूमाफिया के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा/डॉ. सतीश शर्मा जफराबादी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे की बिहारी लाल इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध रूप से भू माफिया के निर्माण को जैन जी ने ध्वस्त कर दिया। मौके पर जब पुलिस ने निर्माण नहीं रुकवाया तो आक्रोश में आकर सैकड़ों छात्रों की भीड़ ने मौके पर काम कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। फिलहाल मौके पर राजस्व अधिकारियों के आने तक पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कर दी है।
जेन जी द्वारा भू माफिया के निर्माण को ध्वस्त करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हुए। आसपास के इलाके में छात्रों द्वारा स्कूल की जमीन पर चारदिवारी की तोड़फोड़ कर प्रदर्शन करने की खबर आज की तरह इलाके भर में फैल गई।
कस्बे के इंटर कॉलेज के भवन से सटी हुई कॉलेज की कृषि भूमि है जिस पर कुछ दिन पहले लोगों ने अवैध निर्माण का प्रयास किया था जिसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन ने जिले के अधिकारियों से की थी लेकिन राजस्व अधिकारियों और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार की सुबह 20-25 मजदूर कॉलेज की जमीन पर बाउंड्री बनाने का कार्य कर रहे थे। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने निर्माण कार्य नहीं रुकवाया। इसके बाद कॉलेज में पढ़ रहे सेकंड छात्रों का गुस्सा भड़क गया। वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चार दिवारी को तोड़फोड़ करके अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन, हंगामे और तोड़फोड़ की खबर पर अतिरिक्त पुलिस पर मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखकर अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी। कोई निर्णय नहीं हो जाने तक दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को बंद कर दिया।
विवादित भूमि लगभग 1862 वर्ग मीटर की बताई गई है। जिस पर भू माफिया की नजर लगी हुई है। करोड़ों की इस जमीन पर माफिया पर कब्जा करने का आरोप है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि कॉलेज की जमीन का खसरा नंबर 310 है। जबकि अवैध निर्माण कर रहे लोगों का बैनामा खसरा नंबर 1699 और 1702/1 का है। यह बैनामा 2024 से 2026 के बीच हुआ बताया गया है। इस बन में में कई लोग हिस्सेदारी थे। बैनामे का दाखिल खारिज भी अभी नहीं हुआ है। आरोप है कि भू माफिया से जुड़े लोग अपने खसरा नंबर के बजाय कॉलेज की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
।।।
इस जमीन के बैनामे में से एक हिस्सेदार संदीप जैन ने बताया कि वह बीमार थे। उनको साथी खरीददारों ने जमीन वैध और सही बताई गई थी। उनको जब पता चला कि यह स्कूल की जमीन है तो उन्होंने अपने हिस्सेदारी वापस कर ली। बीमार होने के कारण बेनामा भी उनके घर पर आकर रजिस्ट्री दफ्तर के अधिकारियों ने किया था।
।।।।
कॉलेज की खसरा नंबर 310 की जमीन पर काफी दिनों से लोग अवैध निर्माण कार्य का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को भी लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया जिसे स्कूली बच्चों ने ध्वस्त कर दिया।
महकर सिंह प्रिंसिपल बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
।।।।।।
इंटर कॉलेज की जमीन पर दो पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं।मौके पर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कर दी है। राजस्व अधिकारियों की टीम को मौके का निरीक्षण कर इस मामले का निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ रवि शंकर, एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा



