अपराधग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशललाइफस्टाइल

हाईस्पीड बाइक डिवाइडर से टकराई गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर..

हाई स्पीड बाइक ने ली गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की जान
ग्रेटर नोएडा/ डॉ. सतीश शर्मा जफराबादी। शनिवार की तड़के सुबह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के समीप एक हाई स्पीड बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे छात्र को दिल्ली के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृतक छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बिहार निवासी मृतक छात्रों के शवों को लेकर परिजन बिहार के लिए रवाना हो गए हैं।
दनकौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिकरुल्लाह बिलाल पुत्र नसीम निवासी ग्राम खैरी बांका जिला मधुबनी बिहार तथा आर्यन यादव पुत्र अमरेंद्र यादव निवासी जितवारपुर जिला समस्तीपुर बिहार तथा मोहम्मद दानिश निवासी ग्राम बकरी बुजुर्ग जिला समस्तीपुर बिहार दनकौर के निजी आर्य पीजी में रह रहे थे। जिकरुल्लाह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीबीए, आर्यन गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए तथा मोहम्मद दानिश एनआईयू मे बीबीए का छात्र था। तड़के सुबह पांच बजे तीनों छात्र बाइक से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही तीनों छात्र नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के समीप पहुंचे तभी अचानक असंतुलित होकर उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल तीनों घायल छात्रों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान जिकरुल्लाह बिलाल तथा आर्यन यादव की मौत गई। मोहम्मद दानिश को दिल्ली के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मृतक और घायल के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
दनकौर कोतवाल मुनेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम तक भी मृतक के परिजनों ने इस संबंध में दनकौर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
।।।।।
बिना हेलमेट बाइक पर सवार थे तीनों छात्र
इस घटना में शामिल तीनों छात्र बिना हेलमेट के ही तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। किसी भी छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था यदि हेलमेट पहने हुए होते तो तीनों की जान बच सकती थी।
।।।।
नहीं मिली बाइक की नंबर प्लेट
जिस बाइक पर तीनों छात्र सवार थे। उसकी नंबर प्लेट पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस बाइक के मालिक और उसकी नंबर प्लेट का सुराग लग रही है।
।।।
बाइक आर्यन चला रहा था। घटना में घायल तीसरे छात्र दानिश ने पुलिस को बताया कि आर्यन नशे में था। तीनों छात्र पीजी से बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button