ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनोएडायूपी स्पेशलसाहित्य/संस्था संवाद

यूपी में प्राधिकरणों का दायरा बढ़ा, नया नोएडा बागपत तक गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

  • यूपी में प्राधिकरणों का दायरा बढ़ा,
    नया नोएडा बागपत तक
    गाजियाबाद में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय

लखनऊ/नोएडा/ डॉ.सतीश शर्मा जफराबादी
प्राधिकरण ने एनसीआर में एक और औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद तेज कर दी है। नोएडा पार्ट तीन के तहत खेकड़ा-बागपत इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे इसे विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए सर्वेक्षण करा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद परियोजना पर काम तेज होगा। प्राधिकरण का मानना है कि यह इलाका दिल्ली के अधिक नजदीक है और एक्सप्रेसवे से सटा होने से यहां विकास की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीमा का विस्तार कर पूरे लखनऊ जनपद को इसके दायरे में लाने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी आवश्यकतानुसार विस्तार करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा है।

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ जनपद की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है इसलिए एलडीए का विस्तार जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के विकास को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाए। बाराबंकी में नए विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।

गाजियाबाद में जो स्टेडियम बनाने की योजना है उसकी क्षमता 35 से 40 हजार दर्शकों की होगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। सभी विकास प्राधिकरणों में रिक्त पदों पर भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इनपुट हिंदुस्तान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button