अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशलराजनीतिराष्ट्रीयसाहित्य/संस्था संवाद

किसान एकता संघ दोफाड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा नया संगठन बनाने की घोषणा

ग्रेटर नोएडा/डॉ. सतीश शर्मा जाफ़रावादी। मंगलवार को गौतम बुध नगर जिले का एक प्रभावशाली किसान संगठन किसान एकता संघ दोफ़ाड़ हो गया। संघ के दर्जन भर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया और नया संगठन बनाने की घोषणा हो गई।

मंगलवार को किसान एकता संघ के नाराज कार्यकर्ताओं ने अट्टा गुजरान गांव में अरविंद सेक्रेटरी के आवास पर एक बैठक आयोजित की। जिसमें सर्व सम्मति से किसान एकता संघ संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की गलत नीति व तानाशाही रवैया अपना कार्यकर्ताओं को अपमानित करना तथा संगठन पूंजीवाद की तरफ अग्रसर होने का आरोप लगाया। जिससे नाराज होकर संगठन से राकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष,अरविंद सेक्रेटरी युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश,ओमवीर समसपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,रवि नागर प्रदेश सचिव,मनवीर नागर मेरठ मंडल सचिव, डॉ. जाफर मेरठ मंडल उपाध्यक्ष,अमित नागर जिला प्रभारी युवा,नीरज कसाना तहसील उपाध्यक्ष, रमेश कसाना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संगठन से त्रस्त होकर सभी लोगों ने अपने-अपने पदो से इस्तीफा दे दिया है। संगठन से त्यागपत्र देने वाले इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि आज के बाद से किसान एकता संघ से हमारा कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर पर रमेश कसाना ने बताया की किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद करने के लिए नया संगठन बनाने की की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही एक नए संगठन के नाम की घोषणा करेंगे।

इस्तीफा किया स्वीकार सोरन कसाना किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन कसाना ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं  द्वारा संगठन से इस्तीफा दिए जाने की सूचना ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई है। संगठन छोड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button