ग्रे नोएडाजागो हिंदुस्तान (सितारे)जागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरयूपी स्पेशलसाहित्य/संस्था संवाद

पावरलिफ्टिंग कंपटीशन में चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय के दो छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी
अंतर विश्वविद्यालयी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुशल और अनिकेत ने जीता गोल्ड मेडल
खुर्जा। चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय के दो छात्रों ने अंतर विश्वविद्यालय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बाजी मारी है। प्रतियोगिता में कॉलेज के दो छात्रों कुशल चौधरी और अनिकेत ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. के. शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में अंतर विश्वविद्यालयी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र कुशल चौधरी ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़कर कुशल ने 800 किलोग्राम वजन उठाकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
वहीं बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अनिकेत चौधरी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में 585 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। अनिकेत ने भी 25 प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग के दोनों प्रतिभागियों ने रेलवे कोच धर्मेंद्र सिसोदिया के निर्देशन में दिल्ली पावरलिफ्टिंग स्टूडियो से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। दोनों छात्रों का चयन ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7 फरवरी 2026 को हिंदुस्तान विश्वविद्यालय चेन्नई में आयोजित होगी। कॉलेज पहुंचने पर दोनों छात्रों का कॉलेज के निदेशक और समस्त स्टाफ ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह क्षेत्र और विश्वविद्यालय के इतिहास में में पहला अवसर है कि जब किसी एक महाविद्यालय के दो छात्रों ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले दोनों प्रतिभागियों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button