ग्रे नोएडादिल्ली/एनसीआर

ज्यादा मुआवजे का लालच जान से खिलवाड़:एयरपोर्ट के गांव में भरभराकर गिर पड़ा लेंटर दर्जन भर दबे एक की मौत

ग्रेटर नोएडा/ डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी

एयरपोर्ट के गांव में ज्यादा मुआवजे के लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा देहात के नगला हुकम सिंह गांव में निर्माणाधीन एक मकान का लेटर भरभराकर ढह गया। इसके नीचे दर्जन भर मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई देर शाम तक भी राहत और बचाव का कार्य जारी था जेवर विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जिस मकान का लेटर गिरा उस मकान में अवैध रूप से निर्माण कार्य हो रहा था।

संवाददाताओं और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला हुकमसिंह में बुधवार को निर्माणाधीन मकान के लेंटर की शटरिंग खोलते समय अचानक मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में करीब 12 मजदूर मलबे में दब गए। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव अभियान के तहत 6 मजदूरों को मलबे से निकलाकर अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। अभी भी कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव कार्य जारी है।
ग्रामीण महावीर सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के दूसरी मंजिल का लेंटर पड़ गया था और उसके ऊपर तीसरी मंजिल पर चुनाई चल रही थी। बुधवार सुबह करीब छह मजदूर लेंटर की शटरिंग को खोल रहे थे। उधर कुछ मजदूर चुनाई में व्यस्त थे। इसी दौरान करीब दस बजे हाल ही में डाला गया लेंटर ढह गया उसके साथ ही पूरा मकान भरभराकर नीचे आ गिरा। इससे वहां काम कर रहे करीब 12 से अधिक मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर जेवर एडीएम अभय सिंह, एडीसीपी सुधीर कुमार, एसीपी सार्थक सेंगर कई थानों की पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। जिसके बाद मलवे के नीचे दबे फरदीन और दानिश, शकील, कामिल और नदीम समेत 6 मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का मोर्चा संभाला। देर शाम तक मलवे में दबे लोगों को जेसीबी, हिल्टी, कटर आदि मशीनों की मदद से मलबे और लेंटर का सरिया काटकर दबे मजदूरों को खोजने का आपरेशन जारी था। अस्पताल में भर्ती जबकि जेवर निवासी 23 वर्षीय मजदूर जीशान की मौत हो गई।

ज्यादा मुआवजा लेने के लालच में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग
दरअसल जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में रबूपुरा के गांव नगला हुकुम सिंह का भी विस्थापन किया जाना है। यमुना प्राधिकरण से मकानों का अधिक मुआवजा लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर्ड कर, मोटा मुआवजा लेने के लिए निर्माण कार्य के नियमों की अनदेखी कर यह मकान बनाया जा रहा था। वहीं मकान के लेंटर समेत अन्य निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का भी प्रयोग करने का आरोप है।

एयरपोर्ट अधिसूचित क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर रोक होने के बावजूद किया जा रहा निर्माण कार्य: नगला हुकुम सिंह गांव में निर्माण कार्य पर रोक होने के बावजूद इस मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी जांच के बाद हल्का लेखपाल ने 23 अक्टूबर को मकान मालिक महावीर उसकी पत्नी और बेटे गौरव के खिलाफ रबूपुरा कोतवाली में केस दर्ज कराया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button