अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशलराजनीतिराज्य

बुलंदशहर और अलीगढ़ को मिलाकर उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के नाम पर बनेगा नया जिला

नए जिले की तैयारी शुरू
गौतमबुद्धनगर/ डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी
बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद में से एक और नया जिला बनाने की कार्यवाही उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। प्रदेश में 76 वां जिला बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर कल्याण सिंह नगर बनाया जाएगा। प्रदेश की राजस्व परिषद ने बुलंदशहर और अलीगढ़ जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नए जिले की परिसीमांकन संबंधी रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं।
नया जिला कल्याण सिंह नगर बुलंदशहर जिले की डिवाई और अतरौली तहसील के साथ अलीगढ़ जनपद के गंगीरी कस्बे को और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर बनाया जाएगा। गंगीरी कस्बे को तहसील का दर्जा भी दिया जाएगा। नया जिला गंगा नदी के समानांतर होगा। गंगा पार दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं और संभल होगा।
कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला बनाए जाने की मांग काफी दिनों से उनके पुत्र राजवीर सिंह और अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कर रहे थे। पिछले दिनों इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नया जिला बनाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा नया जिला बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि नया जिला बनने से लोधी बिरादरी के इस क्षेत्र का समुचित विकास होगा और कल्याण सिंह के नाम पर इस क्षेत्र को एक विशेष पहचान के साथ-साथ बीजेपी की बाबू कल्याण सिंह को एक अविस्करणीय राजनीतिक श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button