दनकौर के अस्पताल संचालक के भाई का यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला शव

अस्पताल संचालक के भाई का यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला शव
दनकौर/ ग्रेटर नोएडा/ सतीश शर्मा जफराबादी
कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अस्पताल के संचालक के भाई का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में कोई कोई केस दर्ज नहीं हो पाया था।
मूलरूप जेवर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी डॉक्टर अजय शर्मा का दनकौर कस्बे में अस्पताल है। जिनका परिवार भी दनकौर में ही रहता है। जिनके बड़े भाई संजय शर्मा (49) किसी काम से शुक्रवार को जेवर गए थे। देर रात तक जब वह दनकौर घर नहीं लौटे, तो उनका परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया। लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। शनिवार को पुलिस के माध्यम से जानकारी हुई कि उनके भाई का शव लहूलुहान स्थिति में यमुना एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक के परिजनों का कहना हैं कि मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान भी पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के मुख्य के कारणों पता चल पाएगा। बताया जाता है कि मृतक के दो बच्चे हैं। जिनकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त हुई नही हुई है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—————-



