धूमधाम से मना पूर्व सैनिक कल्याण समिति का स्थापना दिवस समारोह प्रतिभाओं और वीर नारियों को किया सम्मानित

जेवर/ग्रेटर नोएडा।डॉ.सतीश शर्मा जफराबादी। जेवर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा बारहवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस में क्षेत्र और जिले की उभरती प्रतिभाओं और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के मॉडल पुर गांव स्थित हरी गार्डन में बुधवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति जेवर गौतम बुध नगर द्वारा धूमधाम से मनाए गए स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल कपिल कत्याल, विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह मौजूद रहे। सैनिक कल्याण समिति द्वारा 1962, 1965 और 1971 के वीर योद्धाओं और उनकी धर्मपत्नियों को सम्मानित किया। इसके अलावा 10वीं 12वीं और खेलकूद में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा एनडीए सिविल सर्विसेज में 2024 में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। समिति द्वारा अन्य जिलों व राज्यों से आए संगठनों को वह प्रशासनिक अधिकारियों समाज सेवी कार्यकर्ताओं और वीर नारियों को सम्मानित किया। मंच का संचालन सूबेदार मेजर भूदेव सिंह तोमर के द्वारा किया गया इस अवसर पर पूर्व नए पूर्व सैनिकों ने सदस्यता ली
इस अवसर पर चरण सिंह,भूदेव सिंह तोमर, महेंद्र सिंह, उमेश आर्य, त्रिभुवन वशिष्ठ , इंद्रपाल सिंह, अरविंद सिंह, रामशरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, ओम दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह ब्रह्मजीत सिंह शंभू सिंह चंद्रपाल सिंह दलबीर सिंह और बलबीर के अलावा इस अवसर पर आयोजित समारोह में जेवर और गौतम बुद्ध नगर के सभ्रांत नागरिकों समाजसेवियों। शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। समझ में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।



