ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनोएडायमुना प्राधिकरण

समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा की डीएम के साथ बैठक जानें क्या मिला किसानों को

ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जफराबादी। संयुक्त किसान मोर्चा की डी.एम. गौतम बुद्ध नगर से बुधवार को कलेक्ट्रेट में  सकारात्मक वार्ता हुई। 10% प्लॉट एवं समान मुआवजा तथा नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिए जाने की मांग के संबंध में जल्द शासन स्तर की वार्ता के साथ ही सभी प्राधिकरणों एवं बिल्डर परियोजनाओं तथा अन्य संस्थाओं के स्तर की समस्याओं का समाधान किए जाने हेतु भी जल्द मिलेगी वार्ताओं की तिथि।, उधर 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे संगठन, बनाया रूट प्लान।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद में पुराने 1894 के कानून के तहत जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को 10 परसेंट विकसित प्लॉट तथा समान एवं बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने तथा 1 जनवरी 2014 के बाद जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20% प्लॉट तथा सभी भूमिधर तथा भूमिहीन किसानों को रोजगार एवं पुनर्वास की सुविधाएं दिलाने तथा आबादियों को निस्तारण किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज SKM के नेतृत्व की मीटिंग जनपद के जिलाधिकारी महोदय से कलेक्ट्रेट के सभागार मेंहुई। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 10% प्लॉट एवं नए कानून के संबंध में जल्द शासन स्तर की वार्ता तय कराई जाने एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के संबंध में प्राधिकरण वार्ता रखे जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही शासन स्तर की वार्ता कराने एवं प्राधिकरणों व परियोजनाओं के स्तर की समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित संस्थानों से किसानों की वार्ताएं जल्द ही तय कराने का आश्वासन मोर्चा के नेताओं को दिया।
उधर संयुक्त किसान मोर्चा में जुड़े सभी 14 संगठनों के नेताओं द्वारा दिनांक 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के अंसल गोल्फ लिंक में स्थित भाकियू टिकैत के कार्यालय पर ठोस रणनीति बनाई गई जिसमें राष्ट्रीय स्तर के संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाले जाने की बड़ी कॉल को मजबूत बनाने के लिए SKM गौतमबुद्धनगर द्वारा भी हजारों ट्रैक्टरों को जोड़कर यह यात्रा निकाले जाने के लिए संगठनवार जिम्मेदारी और रूट प्लान तैयार किया गया, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि किसी बड़े हाइवे या भीड़ भाड़ वाले इलाके से यात्रा की नहीं निकला जाएगा, जिससे कि आम लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। रूट प्लान के तहत ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को जतन भाटी गोल चक्कर सैक्टर चाई 4 से शुरू करके कासना कस्बा होते हुए शहीद विनोद भाटी चौक से होते हुए सदर तहसील पर राष्ट्र गान करके इसका समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button