अंतर्राष्ट्रीयग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशल

जेवर एयरपोर्ट जाने वाली नमो भारत ट्रेन के रूट को जानें क्यों केंद्र सरकार ने किया अस्वीकार

ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफ़रावादी

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन की डीपीआर नए सिरे से बनेगी। केंद्र सरकार ने मौजूदा डीपीआर को आपत्तियों के साथ लौटा दिया है। अब रूट और निर्धारित स्टेशनों पर पुनर्विचार की सलाह देने के साथ  सुझाव भी मांगे हैं।

यूपी गवर्नमेंट ने गाजियाबाद के सिद्धार्थनगर से एयरपोर्ट तक 72.4 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशनों की डीपीआर को मंजूरी देते हुए केंद्र को नमो भारत ट्रेन का ट्रैक बनाई जाने का प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने इस परियोजना की डीपीआर को अस्वीकार कर दिया। परियोजना में कई आपत्तियां दर्ज कराते हुए संशोधन के लिए वापस लौटाया है। केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजना से ज्यादा से ज्यादा आबादी को लाभ पहुंचाने के लिए संशोधन करने के लिए कहा है। एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो के साथ एलआरटी चलाने पर भी आपत्ति दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने केंद्र की आपत्तियों के निपटारे की जिम्मेदारी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को सौंपी है।

मोनो रेल पर विचार : फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक 14.6 किलोमीटर के रूट पर मोनो रेल चलाने का भी विचार है। दो महीने में इसकी डीपीआर तैयार होने की बात सामने आई है। प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

नमो भारत की डीपीआर पर केंद्र सरकार ने आपत्तियां लगाकर वापस कर दिया है। अब राज्य सरकार ने इन आपत्तियों के निपटारे की जिम्मेदारी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को सौंपी है। जल्द ही संशोधित डीपीआर तैयार होगी। -शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी, यमुना प्राधिकरण

हाईस्पीड और धीमी गति की ट्रेन चलाने पर भी आपत्ति

केंद्र ने परियोजना की डीपीआर में एक ही ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन और धीमी गति की ट्रैन दौड़ाने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति लगाई है। नॉलेज पार्क में मेट्रो और नमो भारत ट्रेन लिंक करेगी। सेक्टर-51 से नॉजेल पार्क-5 तक प्रस्तावित एक्वा लाइन को नमो भारत ट्रेन से लिंक कराने की योजना है। इस कनेक्टविटी को ध्यान में रखते हुए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड आपत्तियों का निस्तारण करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button