दनकौर खनन मामले में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर। क्षेत्र में सेवा के जवानों ने संभाली कमान

दनकौर/ ग्रेटर नोएडा। सतीश शर्मा जाफराबादी। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में खनन के मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य लोगों की संलिपिता के भी जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नरेट की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों और खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। उधर यमुना विकास प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में खनन को रोकने के लिए कई टीम गठित की है सेवा के भूतपूर्व जवान अब क्षेत्र में खनन रोकने का काम करेंगे।
याद रहे कि दो दिन पहले सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, गनमैन हरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह और सुरक्षाकर्मी विनोद कुमार सोमवार की रात सरकारी गाड़ी से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सेक्टर-17 से धनकौरी कला जाने वाले रास्ते पर माफिया डंपर में मिट्टी भर रहे थे। टीम ने उन्हें रोका तो उन्होंने गाली-गलौज की और तमंचा निकालकर टीम पर फायरिंग कर दी। उन्होंने जेसीबी से उनकी सरकारी गाड़ी को भी पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। खनन माफिया ने प्राधिकरण के कर्मचारियों पर फायरिंग भी की और सरकारी गाड़ी को जेसीबी मशीन से पलट दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था पांच अभी फरार चल रहे हैं।
इनको किया गया लाइन हाजिर
खनन माफिया दीपक कसाना समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मामले में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। दनकौर की जगनपुर चौकी के प्रभारी सबइंस्पेक्टर सोनू शर्मा, सिपाही राजीव, अमरदीप और मुकेश चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया गया।
यह हो चुके हैं गिरफ्तार
1. दीपक कसना पुत्र करतार सिंह निवासी निवासी कस्बा/थाना dankaur Gbn
2. विनय कुमार @निक्की पुत्र हरप्रसाद निवासी लोहार गांव थाना मऊ रानीपुर जिला झाँसी
3. रवीन्द्र पुत्र सुरेंद्र निवासी सक्का थाना dankaur Gbn
4. गौरव उपाध्याय उदय राम निवासी गुलाल वाली सेक्टर 162 नॉलेज पार्क
5. राहुल पुत्र सुरेश सिंह निवासी मिर्जापुर थाना rabupura Gbn



