ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणसाहित्य/संस्था संवाद

किसान एकता महासंघ का धूमधाम से मना पहला स्थापना दिवस कई राज्यों के किसान हुए शामिल

किसान एकता महासंघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस
दनकौर/ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी।शनिवार को किसान एकता महासंघ ने एक समारोह का आयोजन कर प्रथम स्थापना दिवस मनाया। पहले स्थापना दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा राजस्थान और महाराष्ट्र के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोकगीत संगीतों का भी किसानों ने आनंद लिया।

    संगठन के राष्ट्रीय सरंक्षक चौ बाली सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना की अध्यक्षता में प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन डूंगरपुर रीलका गांव बड़ी धूमधाम हुआ। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष चौ अरविन्द सैकेटरी ने बताया कि किसान एकता महासंघ का गठन एक वर्ष पूर्व किया था। लगातार संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जहाँ भी किसान मज़दूर दबे कुचले की आवाज को दबाया जाता है वहां किसान एकता महासंघ उनकी आवाज बन कर बुलंद करने का कार्य करती है। संगठन ने किसान हित में काफी लड़ाई लड़ी है प्रथम स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र मध्यप्रदेश राजस्थान दिल्ली हरियाणा सहित कई प्रदेशों के हज़ारों की तादाद में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुँचे। सभी ने अपने अपने विचार रखे एवं संगठन को किस तरह आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए। इस मौके पर चौधरी बाली सिंह, गंगा प्रसाद पांडे, देवेंद्र सोमवंशी, सच्चिदानंद सिंह, बबली कसाना, रामानंद कसाना,पप्पू प्रधान, राकेश चौधरी, कर्मवीर भाटी, प्रवीण पहलवान, जितेंद्र शयौरान,, सुशील गुर्जर,सावित्री देवी,अजय कुमार,रवि नागर,अमित नागर , वीरू ठेकेदार,राजवीर ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल,राजू अधाना सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button