पहलगाम हमले के विरोध में किसानों का गुस्सा फूटा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पहलगाव में हुए आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता महासंघ ने दनकौर में कैंडल मार्च निकाला
दनकौर/ग्रेटर नोएडा। दनकौर कस्बे में शुक्रवार की देर शाम किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में दनकौर कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। संगठन के अध्यक्ष ने बताया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ देर शाम आठ बजे दनकौर झाझर रोड पर इकट्ठा हुए वहां से कैंडल मार्च करते हुए लंबा बाजार होते हुए दनकौर कोतवाली पहुंचे। दनकौर कोतवाली में देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आतंकी हमले में मारे गए भारतीय निर्दोष लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। किसानों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने की मांग भारत सरकार से की गई। किसानों ने कहा कि किसान एकता महासंघ परिवार पाकिस्तान की इस कायराना नापाक हरकत की घोर निंदा करता है और देश के प्रधानमंत्री से मांग करता है पहले जैसी सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद को देश से खत्म करने का कार्य करें। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से रमेश कसाना,मास्टर इंद्रपाल सिंह, रवि नागर, अमित नागर अरविंद सेक्रेटरी, हरेंद्र कसाना, पहलवान प्रवीण नागर,विदेश नागर,कपिल शर्मा, मनवीर नागर, विकास कसाना,शिवम कसाना, साजिद खान सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।



