अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशल

एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले रनहेरा के 22 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रनहेरा के 22 ग्रामीणों के खिलाफ अवैध निर्माण करने पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा/ डॉ. सतीश शर्मा जफराबादी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले रनहेरा गांव के 22 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों के खिलाफ जेवर कोतवाली में मुकदमा हल्का लेखपाल सोनू चौहान के द्वारा दर्ज कराया गया है।
पिछले दो दिन में जेवर एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले 134 लोगों के खिलाफ रबूपुरा और जेवर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
दूसरे चरण में 1182 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसकी अधिसूचना वर्ष 2022 में ही जारी हो चुकी थी। प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद काफी ग्रामीणों ने अतिरिक्त मुआवजा पाने के लालच में एयरपोर्ट की भूमि पर अस्थाई मकान बना लिए हैं। कई गांव में अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बार-बार इस संबंध में ग्रामीणों को चेतावनी दी गई नोटिस जारी किए गए फिर भी निर्माण नहीं रुका। संभावना जताई जा रही है कि अन्य गांव में भी अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जेवर पुलिस के मुताबिक गांव के प्रदीप, देवी चरण, अजय, संजीव, रमेश, कुमरपाल, प्रकाश, सुनील कुमार, चंद्रभूषण गौड़, पप्पू, विजय शर्मा, मुकेश, दीपक, रिशिपाल, सुरेश चंद्र, विकेश, मनवीर धर्मवीर, दलवीर, बृजमोहन रनबीर और जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button