यमुना प्राधिकरण के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने से पहले मनवीर तेवतिया हाउस अरेस्ट

सत्याग्रह शुरू करने से पहले मनवीर तेवतिया को किया गया हाउस अरेस्ट
डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी/ ग्रेटर नोएडा
पारसौल गांव में सत्याग्रह करने से पहले ही मनवीर तेवतिया को उनके घर गुलावठी में बुलंदशहर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
रविवार को पारसौल गांव में मनवीर तेवतिया ने यमुना विकास प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने का ऐलान किया था।
किसान कामगार यूनियन तेवतिया द्वारा प्राधिकरणों के द्वारा किसान मजदूरो के हो रहे शोषण के विरुद्ध अनशन सत्याग्रह करने के लिए परमिशन के लिए शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया। मनवीर तेवतिया ने बताया कि तीन बार इसका रिमाइंडर भी दिया। लेकिन जब प्रशासन द्वारा परमिशन नहीं दी गई तो माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज पहुंचकर याचिका दायर की। उन्होंने बताया कि सत्याग्रह की अनुमति के संबंध में उच्च न्यायालय में मंगलवार की तारीख लगी है।
हाउस अरेस्ट के दौरान दूरभाष पर मनवीर तेवतिया ने बताया कि उच्च न्यायालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण किसान कामगार पार्टी ने सत्याग्रह का निर्णय स्थगित कर दिया है। हम जब तक कोई अनशन सत्याग्रह नहीं करेंगे जब तक हमको हाई कोर्ट से अनुमति नहीं मिल जाती। लेकिन इसके बावजूद यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह तेवतिया जी को गुलावठी पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यदि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हाउस अरेस्ट से मुक्त नहीं नहीं किया गया तो गुलावठी में ही उनके आवास पर किसान कामगार यूनियन तेवतिया द्वारा सत्याग्रह किया जाएगा।



