अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणयूपी स्पेशल

दनकौर में ट्रैक्टर ने बाइक सवारो को कुचला तीन लोगों की मौत से कई परिवारों पर टूटा मुश्किलों का पहाड़

ट्रैक्टर के कुचलने से दो बाइक सवार तीन लोगों की मौत दो बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा/ डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी

सिकंदराबाद सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह कनारसी गांव के समीप भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक के लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऊंची दनकौर निवासी हीरालाल 32 अपनी भाभी तुलसी (36 वर्ष) और 12 वर्षीय भतीजी कुमकुम व 10 वर्षीय भतीजे देवा के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब उनकी बाइक दनकौर सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के समीप पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार सड़क पर ही गिर कर कुचल गए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक की लापरवाही के कारण तीन लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे कुचलकर उन्हें गंभीर चोट आईं। हादसे में हीरालाल उनकी भाभी तुलसी और अन्य बाइक चालक गौरव निवासी जुनेदपुर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चों को भी गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सभी मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही मृतकों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
।।।।
नहीं पता चला घटना के कारण का
घटना कैसे और क्यों हुई पुलिस को अभी इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि गांव के लोग तरह-तरह के बयान दे रहे हैं।जब तक चालक की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक घटना के सही कारण का पता नहीं चल सकेगा।
।।।।।
ड्यूटी से लौट रहा था रेडियोलॉजिस्ट
इस घटना में मौत का शिकार हुआ गौरव ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नौकरी करता था। रात को ड्यूटी करके बाइक द्वारा वह दनकौर होते हुए अपने गांव को लौट रहा था। 10 माह पूर्व ही गौरव की शादी हुई थी।
।।।।।।
भाभी को लेकर साले की शादी में जा रहा था हीरालाल

ऊंची दनकौर निवासी हीरालाल अपनी भाभी और दो बच्चों के साथ सिकंदराबाद क्षेत्र के वैर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हीरालाल के साले की शादी थी। रविवार को बारात जा रही थी। इस घटना के बाद वैर गांव में भी मातम का माहौल बन गया।
।।।।

दनकौर कोतवाल मुनेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया। फरार चालक का सुराग लगा लिया गया है वह कनारसी गांव का रहने वाला है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों ग्रामीण
गांव में सज्जनता की मिसाल है गौरव का परिवार
रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और दो बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक घटना से कई परिवारों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा।
रविवार की देर शाम जुनेदपुर गांव में गौरव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव और क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव और क्षेत्र में गौरव का परिवार सबसे सज्जन परिवार था। गौरव के पिताजी दिल्ली के अस्पताल में नौकरी करते हैं। वही छोटा भाई बिन्नू एयरफोर्स में नौकरी कर रहा है गौरव की पत्नी काजल बुलंदशहर के पोस्ट ऑफिस में नौकरी करती है। इस घटना के बाद गौरव की पत्नी, पिता, मा सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कमाई का हीरा बिछड़ने से टूट गया परिवार
ऊंची दनकौर निवासी देवर भाभी हीरा और तुलसी की मौत के बाद भी परिवार की मुश्किलों का बोझ बढ़ गया है पूरे परिवार में घनश्याम के तीन पुत्रों में सबसे छोटा हीरालाल ही कमाने वाला था हीरालाल मोमोज बनाकर उसकी सप्लाई करने का काम करता था। अपने परिवार सहित अन्य दोनों भाइयों के परिवार की जिम्मेदारी भी हीरालाल के कंधे पर थी। पिता घनश्याम बुजुर्ग हो गए हैं वह भी चार्ट की थाली लगते थे पिताजी के बाद हीरालाल ने ही घर की जिम्मेदारी संभाली और अपने भाइयों के साथ-साथ अपने बच्चों का लालन-पालन कर रहा था। परिवार के लोगों के सामने अब आर्थिक संकट गहरा गया है। उसकी पत्नी, बच्चे, और भाइयों की पत्नी बच्चे घटना के बाद सहमे हुए हैं। उनके घर पर शोक की घड़ी में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
दुर्घटना में घरेलू कुमकुम और देव की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से दिल्ली के हायर सेंटर को रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button