Uncategorized

मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी परिजनों से व्यक्त की अनहोनी की आशंका

मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी परिजनों से लगाई सुरक्षा की गुहार
ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे की एक मुस्लिम युवती ने क्षेत्र के गांव निवासी हिंदू युवक से शादी कर ली। शादी के बाद सोशल मीडिया पर युवती ने किसी भी अनहोनी की घटना के लिए अपने परिजनों को जिम्मेदार बताया है। युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
दनकौर की रहने वाली युवती आयशा पुत्री रईस अंसारी ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी राहुल के साथ आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने अपने पति राहुल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शादीशुदा युवती ने अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी घटना के लिए अपने पिता रईस, चाचा सलीम और आजाद को जिम्मेदार बताया है। युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। क्षेत्र भर में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बन रही है। तेजी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शादी के बाद प्रेमी युगल दनकौर से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें सुरक्षा के संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। क्षेत्र और जिले में यह पहला उदाहरण है जिसमें किसी मुस्लिम युवती ने अपने ही क्षेत्र के हिंदू युवक से शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button