Uncategorized

5 दिन से लापता युवक की दोस्तों ने हत्या कर शव नहर में फेंका पुलिस और परिजन शव तलाश में जुटे

5 दिन से गायब युवक की हत्या कर दोस्तों ने नहर में फेंका शव की तलाश शुरू
ग्रेटर नोएडा/ डॉ. सतीश शर्मा जफराबादी।दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव से 5 दिन पहले दोस्तों के साथ घर से गए युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
अस्तौली गांव का मनीष 29 नवंबर की शाम पतला खेड़ा और अस्तौली गांव निवासी दो दोस्तों के साथ कार लेकर गया था। 30 नवंबर को बिलासपुर कस्बे के पास उसका फोन सड़क से बरामद हुआ था। 30 नवंबर की शाम को ही परिजनों ने दनकौर कोतवाली में मनीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। 2 नवंबर को परिजनों ने खोली नहर पर पुलिस पर लापरवाही का रूप लगाकर प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने मनीष के दोनों दोस्तों के फोन कॉल की डिटेल के आधार पर उनकी तलाश शुरू की और हिरासत में आने पर अस्तौली निवासी भारत और पतला खेड़ा निवासी बॉबी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उन्होंने मनीष की हत्या कर दी और शव को खेरली नहर में फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन और पुलिस मिलकर खेरली नहर में शव की तलाश कर रहे हैं।
इस संबंध में दनकौर कोतवाल मुनेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। नहर में पानी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि गुरुवार को मृतक का शव बरामद कर लिया जाएगा
।।।।

आरोपी है जिगरी दोस्त
मनीष की हत्या करने का आरोप जिन दोस्तों भारत और बॉबी पर लगा है। वह दोनों मौसेरे भाई हैं। कई वर्षों से मनीष का उनके यहां आना-जाना था। पुलिस के अनुसार तीनों ही शराब और नशे के आदी थे।

।।।।।
घर का इकलौता चिराग था मनीष
मनीष अपने पिता नारायण सिंह की इकलौती संतान था। पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। मनीष भी उनके साथ खेती-बाड़ी करता था। लेकिन जिन दोस्तों के पास आना-जाना था। वह शराब और नशे के आदी थे। मनीष भी अक्सर उनके यहां आता जाता था।
।।।।।।
फरवरी में होने वाली थी शादी
फरवरी में मनीष की शादी होने वाली थी। घर के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। मनीष की हत्या की सूचना से परिजन और रिश्तेदार सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button