Uncategorized

जिस बस में स्कूल से पढ़कर आई उसने ही मासूम को कुचल दिया मौत से रोशनपुर में कोहराम

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रोशनपुर गांव में एक अजीब दर्दनाक हादसा हो गया। जिस बस में मासूम बच्ची स्कूल से पढ़कर घर के बाहर उतरी उसी बस ने बच्ची को कुचल दिया। मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

    इस दर्दनाक। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट की है।
गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में फर्स्ट क्लास की छात्रा थी। रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल बस से छुट्टी के बाद घर लौटी थी। आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी, तभी उसी स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल बस में चालक के अलावा कोई हेल्पर मौजूद नहीं था। बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला कोई कर्मचारी न होने से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button