Uncategorized

24 घंटे बाद यमुना में तैरते हुए युवकों के शव निकले जानें किस स्थान पर कितनी दूर मिले

ग्रेटर नोएडा/ डॉ सतीश शर्मा जाफराबादी। रविवार को यमुना में डूबे मकनपुर बांगर निवासी दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। यमुना नदी से दोनों के शव सोमवार की सुबह बरामद हुए हैं। दोनों युवक रविवार की सुबह 9:00  बजे डूब गए थे। रविवार को दिनभर ग्रामीण, गोताखोर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए युवकों के शव को तलाशी रही लेकिन कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई थी । जिस स्थान पर युवक यमुना में उतरे थे उस स्थान से मात्र आधा किलोमटर दूरी से भी कम दूरी पर दोनों युवक के शव यमुना में तैरते हुए दिखाई दिए। पहले धीरज का शव यमुना की तलहटी से ऊपर उठा उसके देखते ही ग्रामीणों ने उसे निकाल लिया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद दूसरा शव भी यमुना में तैरता हुआ दिखाई दिया। पहले शव से दूसरे शव की दूरी मात्र 30 मीटर थी। 30 मीटर की दूरी के आसपास दोनों युवकों के शव यमुना में गहरे फंसे हुए थे। विशेषज्ञों ने बताया कि यमुना में डूबने के बाद बॉडी पानी पीकर फूल जाती है और फूलने के बाद वह शरीर का आकार और घनत्व बढ़ जाता है। जिसके बाद शव पानी में तैरने लगता है । जिस समय दोनों युवक पानी में डूबे थे। उसके सही 24 घंटे बाद शव तैरते हुए यमुना में दिखाई दिए। पहला शव  आधा घंटा पहले और दूसरा शव आधा घंटे के बाद दिखाई दिया। दोनों शवों के यमुना से बरामद होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सोमवार शाम को दोनों का अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button