जागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरयूपी स्पेशलसाहित्य/संस्था संवाद

चौ.हरचंद सिंह महाविद्यालय में खेल उत्सव का समापन छाया, दीपांशु और विष्णु बने छात्र चैंपियन

खुर्जा। डॉ. सतीश शर्मा जाफ़रावादी।चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में शनिवार को खेल उत्सव का समापन हुआ। खेल उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग में छाया शर्मा चैंपियन बनी। वहीं छात्र वर्ग में संयुक्त रूप से दीपांशु और विष्णु चैंपियन रहे।
खेल उत्सव के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में लंबी कूद में दीपांशु ने प्रथम अरुण द्वितीय और विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में छाया शर्मा ने प्रथम उषा ने द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद छात्र वर्ग प्रतियोगिता में गोलू ने प्रथम शिवम ने द्वितीय हरीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में हर्षिता ने प्रथम छाया ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दीपांशु ने प्रथम विष्णु ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में छाया ने प्रथम भावना ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में विष्णु ने प्रथम दीपांशु ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छाया ने प्रथम भावना ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुनील ने प्रथम विष्णु ने द्वितीय और गोलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दामिनी ने प्रथम भावना ने द्वितीय बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेज मुजफ्फरनगर चेयरमेन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ, खुर्जा की चेयरमेन अंजना भगवान दास सिंघल, खुर्जा की नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता, एनआरसी कॉलेज खुर्जा की प्रिंसिपल डॉ. वैशाली गुप्ता और कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए। विश्वविद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले छात्रों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से छात्रों के व्यक्तित्व और शरीर का ही नहीं बल्कि मानसिक विकास होता है इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को चुनौती मानकर भाग लेना चाहिए। कॉलेज के निदेशक डॉक्टर एनके शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी खेल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. जागेश मलिक, अंजलि अग्रवाल, मधु चौधरी, प्रीति तंवर, डॉ. प्रमोद सिंह, विवेक सक्सेना, अजय शर्मा, पूजा अत्री, मनीष भारद्वाज, अंकित चौहान प्रिया जादौन वंदना रानी दिव्या रावत ऋतु बंसल डॉ नरेंद्र सिंह डॉक्टर गंगा सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button