ग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरणसाहित्य/संस्था संवाद

संयुक्त मोर्चा की अब शासन स्तर पर होगी वार्ता

ग्रेटर नोएडा। डॉ. सतीश शर्मा जाफ़रावादी

संयुक्त किसान मोर्चा की जिला प्रशाशन और प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ आज दिनांक 7 जनवरी की वार्ता रही सकारात्मक, अधिकारियों ने आज ही दिल्ली आ रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष किसानों के दोनों मुद्दों से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत कर जल्द मांगे पूरी कराने का दिया भरोसा, 13 जनवरी को फिर से नोएडा प्राधिकरण में दोनों मुद्दों पर वार्ता के बाद शीघ्र शासन स्तर की वार्ता कराकर समाधान का दिया भरोसा।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 30 दिसम्बर को किसान नेता राकेश टिकैत और SKM में जुड़े अन्य दर्जनों किसान संगठनों में से कई किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर हुई विशाल किसान महापंचायत के बाद तय हुई आज दिनांक 7 जनवरी की वार्ता नोएडा प्राधिकरण में 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे चली जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों के नेताओं ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि जिस प्रकार पूर्व में एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में बनाई गई हाई पॉवर कमेटी की तर्ज पर फिर से एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में हाई पॉवर कमेटी बनाकर किसानों की 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून की मांग को जल्द पूरी कराई जाय।
जिला प्रशाशन और प्राधिकरणों के अधिकारियों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री आज दिल्ली आ रहे हैं, इसलिए वार्ता का स्थान और समय दोनों को बदलना पड़ा था, उनकी पूरी कोशिश है कि आज की वार्ता में किसानों द्वारा 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून के सम्बन्ध में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को वह आज दोपहर बाद ही माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने प्रस्तुत करेंगे और किसानों के पक्ष की पूरी पैरवी करेंगे।
जिला प्रशाशन की ओर से जिलाधिकारी और नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा यमुना विकास प्राधिकरण के ए.सी.ई.ओ. और ओ.एस.डी. तथा पुलिस के ज्वॉइंट सीपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर किसान नेता सुभाष चौधरी, सुनील फौजी एडवोकेट,अनिल तालान, पवन खटाना, सुधीर चौहान,डॉक्टर विकास भाटी,रमेश कसाना,कृष्ण नागर, जितेंद्र चौधरी,बृजेश भाटी,सुरेंद्र प्रधान, राजकुमार नागर, नीरज सरपंच नवादा, मनमिंदर बीडीसी, गजेन्द्र बरौला, अमन ठाकुर, बी सी प्रधान, एच पी छोकर, सुरजन सिंह आदि मौजूद नेताओं ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण, डीएमआईसी तथा बुलंदशहर प्राधिकरण की अंसल बिल्डर परियोजना,
जीडीए की हाइटेक बिल्डर परियोजना, एनटीपीसी, यूपीसीडा, शिवनाडार यूनिवर्सिटी, अंबुजा तथा बिरला सीमेंट लिमिटेड तथा एनएचएआई की ईस्टर्न पेरीफेरल तथा दादरी बाईपास परियोजना, रेलवे की डीएफसीसी परियोजना, बिजली एवं पाईप लाईन परियोजना तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, जे पी बिल्डर आदि परियोजनाओं से प्रभावित और न्यू नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा फेस टू से प्रभावित होने जा रहे जनपद के सभी किसानों को उनके कानून लाभ दिए जाने की मांग रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button