अपराधग्रे नोएडाजागो हिंदुस्तान (सितारे)जागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआरनई दिल्लीनोएडायमुना प्राधिकरण

बिजली विभाग के दनकौर एसडीओ को गिरफ्तार कर हाजिर करने के आदेश

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता। जिला उपभोक्ता आयोग ने दनकौर के बिजली विभाग के एसडीओ को गिरफ्तार कर आयोग में हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं । 28 फरवरी को एसडीओ को आयोग में तलब किया गया है।

आयोग ने यह आदेश उपभोक्ता की शिकायत का समाधान नहीं करने और आयोग के आदेश का पालन नहीं करने पर जारी किया है।

मामला रबुपुरा के सत्यवीर सिंह का है। उन्होंने 2015 में विभाग से कनेक्शन लिया था। मीटर के लिए पैसा भी जमा किया था। ज्यादा बिल आया उसे सही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने उपभोक्ता की एक नहीं सुनी। उपभोक्ता ने थक हारकर आयोग में गुहार लगाई। आयोग ने भी 27 जून 2022 को उपभोक्ता से सर चार्ज माफ करने 30 दिन में मीटर के हिसाब से बिल बनाने का आदेश सुनाया था लेकिन एसडीओ ने इस आदेश को भी नहीं माना। आखिर न्यायालय ने एसडीओ को गिरफ्तार कर ले में हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button