दिवाली का प्रसाद देने के बहाने खुलवाया चाचा का दरवाजा और कर दी निर्मम हत्या जानें हत्या की वजहकी वजह

ईंट मारकर चाचा की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज
दनकौर/ ग्रेटर नोएडा। सतीश शर्मा जाफराबादी
ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली के गांव मुतेना में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर भतीजों ने सगे चाचा की ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव के सतपाल ( 62 वर्ष ) वर्ष 2006 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से ही गांव में रहकर खेती कर रहे थे। मृतक के इकलौते बेटे अमित ने बताया कि उनके पिता पांच भाई थे। काफी वर्ष पहले ही सम्पत्ति का बंटवारा हो चुका है। वर्तमान में घर से कुछ दूरी पर उनके घेर में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण उनके पिता रात के समय वहां रहते थे।
इस दौरान बनाई गई एक दीवार का आरो द्वारा विरोध किया जा रहा था। सोमवार की रात करीब 11 बजे मृतक के सगे भतीजे कुलदीप, सुभाष, बबली और आरोपियों का भांजा अंकित एकजुट होकर उनके पिता के पास पहुंचे और अचानक हमला कर घायल कर दिया गया। इस दौरान किसी आरोपी सुभाष द्वारा सिर में ईंट मारी गई जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पीड़ित बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस से शिकायत की गई। अधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान सतपाल की मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा गया।
इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मृतक के बेटे कीरिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जो कहा
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दीपावली के उपलक्ष्य में लोग पटाखे जला रहे थे जिसको लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान सगे भतीजे द्वारा मृतक के सिर में ईंट मार दी गई जिसके कारण उनकी मौत हुई है।
जानें हत्या की वजह
पुलिस हत्याकांड की वजह गांव में पटाखे छोड़ने के विवाद को बता रही है। जबकि गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। गांव के लोगों और मृतक के बेटे अमित का कहना है कि आरोपी लोगों से रास्ते को लेकर उनका कुछ विवाद चल रहा था। इसी रास्ते को लेकर वह काफी दिनों से रंजिश मानते थे।
वही गांव के लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति अपने घर में कमरा बनाकर अकेला ही रहता था। वह अपने खेत में सतपाल आश्रम बनाना चाहता था। हत्या रोपी इसका विरोध कर रहे थे। गांव के लोगों का तो यह भी कहना है कि घटना से दो दिन पहले ही गांव के लोगों ने मृतक को दिवाली नहीं देखने तक की धमकी दे दी थी। मृतक व्यक्ति अच्छे आचरण का था लेकिन अक्सर अपने संबंधियों को गुस्से में को गाली दे देता था। वह गेरुआ वस्त्र पहनकर संत प्रवृत्ति में रहता था। घर में संत आश्रम बनाने से भी विरोधी लोग नाराज रहते थे। हत्यारोपी जबरन उससे उसकी ही जमीन से रास्ता मांग रहे थे।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के भतीजे सुभाष कुलदीप और उनकी पत्नी बबली और भांजे अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट पत्थर व अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।



