अपराधग्रे नोएडाजागो हिन्दुस्तान स्पेशलदिल्ली/एनसीआर

हाई टेंशन करंट की चपेट में आए चाचा भतीजे एक की मौत

हाई टेंशन बिजली की करंट से झुलसे से चाचा भतीजे एक की मौत
बिलासपुर/ग्रेटर नएडा ।संवाददाता। बिलासपुर कस्बे में बुधवार को चाचा भतीजे बिजली के हाई टेंशन करंट से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई। चाचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कस्बे के मोहल्ला फत्तेखानी निवासी वसीम 25 ऑटो चालक है। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ नए मकान के बाहर गुल्ली डंडा खेल रहे थे। खेलते खेलते गुल्ली अचानक पड़ोसी के बंद मकान में चली गई। गुल्ली को लेने गए वसीम मकान की छत पर चढ़ गए। मकान के ऊपर से होकर हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। छत पर चढ़ते समय वसीम हाई टेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की चीख पुकार के चलते वसीम का चाचा तोहीद भी भतीजे को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया और बिजली के करंट से चपेट में आए भतीजे को खींचने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने छत पर चढ़कर जैसे तैसे दोनों को बिजली के तार की चपेट से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान वसीम की मौत हो गई। चाचा तोहीद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका शरीर भी कई जगह से झुलस गया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button